Bihar Crime News: नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में सोमवार को नहर के किनारे से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 17, 2025, 5:11:23 PM

Bihar News

हत्या या हादसा? - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: गोपालगंज में नहर के किनारे से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के नहर के पास की है।


मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के छठीयांव गांव निवासी धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रांजल और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


बताया जाता है कि धर्मेंद्र यादव एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए श्यामपुर गांव आया था लेकिन रात के बाद से उनका परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को नहर किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है। जांच के दौरान पुलिस को शव पर किसी भी तरह के जख्म के निशान नहीं मिले, जिससे मौत के कारणों पर संदेह बना हुआ है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगा रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्र, गोपालगंज