Bihar Crime News: होली में DJ बजाने को लेकर चाकूबाजी, युवक की बेरहमी से कर दी हत्या

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 14, 2025, 10:25:37 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: गोपालगंज में गाना बजाने के विवाद को लेकर 25 वर्षीय युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित युवक को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना नगर थानाक्षेत्र के नवादा गाँव की है। 


मृतक का नाम प्रकाश कुमार मांझी है, जो नगर थानाक्षेत्र के नवादा गाँव के दरोगा मांझी का पुत्र था। बताया जाता है कि आज शुक्रवार को नवादा गांव मे कुछ लोग डीजे पर अश्लील गाना बजा रहे थे। युवक के द्वारा मना करने पर दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए।  इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगो ने प्रकाश कुमार मांझी ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिसकी वजह से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 


आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में सदर एसडीपीयो प्रांजल कुमार ने बताया कि नगर थाना के नवादा गाँव मे गाना बजाने के विवाद में दो पक्षो में चाकूबाजी हो गयी। जिसमे एक युवक की मौत हो गयी है। कुछ लोगो को हिरासत में लेकर मामले की जांच किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।