मोबाइल पर प्रेमी से बात करते पति ने पकड़ा, गुस्साईं पत्नी ने चाकू से प्राइवेट पार्ट काटकर कर दी हत्या

पत्नी मोबाइल पर अपने लवर से बात कर रही थी तभी पति ने ऐसा करने से मना किया। इसी बात से गुस्साईं पत्नी ने आपा खो दिया और धारदार हथियार से लिंग काट डाला। परिजन लालगंज रेफरल अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Mar 15, 2025, 6:32:31 PM

BIHAR POLICE

पत्नी ने की पति की हत्या - फ़ोटो GOOGLE

VAISHALI: बिहार के वैशाली में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। पत्नी का दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। होली के दिन पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते पति ने सुन लिया था। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। पति ने पत्नी की जमकर क्लास लगा दी। पति के फटकार से गुस्साईं पत्नी ने किचन से धारदार चाकू लाई और पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। 


लिंग काटे जाने के बाद पति की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। घटना वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव की है। जहां पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने धारदार चाकू से पति का लिंग काट दिया जिससे पति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रियंका देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला से गहन पूछताछ के बाद कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार भटौली निवासी मिथिलेश पासवान के पत्नी प्रियंका देवी किसी दूसरे लड़का से बात कर रही थी। इस  बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने धारदार चाकू से पति का लिंग काट दिया। 


मारपीट की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में मिथिलेश पासवान को रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है।‌ आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।