1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 02, 2025, 7:20:10 PM
कटिहार में रेड - फ़ोटो GOOGLE
IT RAID IN KATIHAR: कटिहार के बड़े कारोबारी सिंघेश्वर सिह के 10 ठिकानों पर पिछले तीन दिन से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड लगातार चल रही है। छापेमारी के तीसरे दिन भी कटिहार के बड़े होटल सनसिटी पैलेस के मालिक सिंघेश्वर सिंह के कई ठिकानों पर रेड चल रही है।
कटिहार समेत पश्चिम बंगाल, हैदराबाद के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। कटिहार में दुर्गा स्थान स्थित होटल, गोदाम, बीज भंडार को भी खंगाला जा रहा है। जहां-जहां छापेमारी चल रही है वहां के मेन गेट को अधिकारियों ने बंद कर दिया है। ना तो किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है और ना ही अंदर आने दिया जा रहा है।
कटिहार के नगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने होटल सनसिटी पैलेस सहित प्रसिद्ध कारोबारी सिंघेश्वर सिंह के कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इसे लेकर व्यापक संख्या में पुलिस टीम की तैनाती की गयी है। बताया जाता है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और वित्तीय अनियमितता के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी है। जिससे कटिहार के व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वही कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।