1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 27, 2025, 5:12:43 PM
घूसखोर दारोगा गिरफ्तार - फ़ोटो GOOGLE
Bihar Crime: 15 हजार घूस मांगने वाले दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेतिया एसपी ने कार्रवाई की है। घूसखोर दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र बेतिया किया गया है।
बेतिया के साठी थाने में तैनात दारोगा पवन सिंह को एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने सस्पेंड किया है। दारोगा पवन सिंह का घूस लेते वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने कार्रवाई की। दरअसल दारोगा पवन सिंह एक आरोपी से कांड दैनिकी में बदलाव करने के लिए 15 हजार रुपए मांग रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।
वायरल वीडियो को देखने के बाद बेतिया एसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए उक्त दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अब उनका मुख्यालय बेतिया पुलिस केंद्र किया गया है। यदि आप से भी कोई पुलिस कर्मी घूस मांगता हो तो पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 9546434879 पर कॉल करें वही बेतिया एसपी के मोबाइल नंबर 9431822986 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।