1st Bihar Published by: Dheeraj Kumar Updated Feb 16, 2025, 7:51:08 PM
दो पक्षों के बीच भारी विवाद - फ़ोटो reporter
Bihar News: जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के बलियाडीह गांव में दो पक्षों के बीच भारी बवाल हुई है। जमुई नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार समेत खुश्बू पाण्डेय इस घटना में घायल हो गए हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।
बताया जा रहा है कि कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायल नीतीश कुमार को झाझा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज़ के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जमुई के एसपी मदन आनंद भी झाझा थाना में कैंप किए हुए है।
वहीं एसडीएम अभय तिवारी और झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए है। फिलहाल प्रशासन की तरफ से इस घटना को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बलियाडीह गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।