1st Bihar Published by: Dheeraj Kumar Updated Feb 22, 2025, 9:49:25 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar News: जमुई के चकाई बाजार में शनिवार को एक युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। युवती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया यह सवाल परिजनों के साथ साथ पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है।
मृतका की पहचान चकाई बाजार निवासी सुनील कुमार गुप्ता की 22 वर्षीय बेटी कोमल कुमारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
परिजन इस संबंध में कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक सबकुछ ठीक था और किसी प्रकार की कोई बात नहीं थी। मृतका के पिता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि वह बाज़ार में थे और घर में उनकी बहू और कोमल थी। इसी दौरान कोमल अचानक कमरे में बंद हो गई और पंखा से झूलकर फांसी लगा।
जबतक कोमल को फांसी के फंदे से उतारा गया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया।