1st Bihar Published by: Dheeraj Kumar Updated Mar 05, 2025, 4:50:49 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: बिहार झारखंड सीमा पर स्थित गयाघाट के जंगल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली लगी है। एसटीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों का हथियार का जखीरा बरामद किया है।
खैरा प्रखंड के जन्मस्थल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। एसएसबी 16वीं वाहिनी सी बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने मिट्टी में छिपा कर रखी गई दो राइफल और नक्सली साहित्य बरामद किया है।
सूत्रों के अनुसार नक्सली संगठन अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए छिटपूट घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जंगली इलाके में पहले भी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए कई बार केन बम लगाए थे। लेकिन सुरक्षा वालों की सतर्कता से उन्हें नष्ट कर दिया गया। लगातार चल रहे सर्च अभियान से नक्सली संगठन दबाव में है। बरामद किए गए हथियार का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया जाना था।