1st Bihar Published by: SONU Updated Feb 24, 2025, 2:36:02 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar Crime News: कटिहार पुलिस ने कुर्सेला के दियारा इलाके से गुप्त सुचना पर छापेमारी कर तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही साथ इनके पास से दो दोनाली बन्दूक, दो राइफल, एक देशी कट्टा, 24 जिन्दा कारतूस ओर दस ग्राम स्मैक बरामद किया है।
दरअसल, कुर्सेला पुलिस को गुप्त सुचना मिली की खेड़ा घाट से कुछ अपराधी मजदिया घाट की तरफ नाव से आ रहे हैं ओर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की इनकी मंशा है। कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने एक स्पेशल टीम का गठन करते हुए एसटीएफ की मदद से खदेड़कर इन अपराधियों को पकड़ा।
गिरफ्त में आए सभी अपराधी विपिन यादव गैंग के हैं और दियारा के इलाके में ज़मीन हड़पने और किसानों की फसल लूटने की घटना को अंजाम देते थे। पकडे गये अपराधी के खिलाफ कुर्सेला थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अपराधी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।