1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 11, 2025, 6:06:43 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar Crime News: खगड़िया में STF और जिला पुलिस की कार्रवाई में 50 का इनामी समेत 5 बदमाश गिरफ्तार हुए है। इस दौरान पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस भी जब्त किया है। STF और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से जिले के बेलदौर थाना इलाके में कार्रवाई की।
पुलिस ने 50 हजार का इनामी बदमाश प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ बेलदौर थाना में चार मामले दर्ज हैं। जिसमें पुलिस पर हमला, हत्या का प्रयास, रंगदारी का मामला शामिल है। वहीं दूसरी कार्रवाई मानसी थाना पुलिस ने सैदपुर गांव में की। पुलिस ने गोलीकांड के चार आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, चार खोखा और मोबाइल सेट जब्त किया है। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सैदपुर गांव में कल गोली लगने से हत्याकांड मामले का एक आरोपी घायल हुआ था। इसी मामले चार की गिरफ्तारी हुई है।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया