1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jul 14, 2025, 8:54:24 PM
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म - फ़ोटो REPOTER
NAWADA: नवादा के हरिशचंद्र स्टेडियम रोड स्थित गोवर्धन मंदिर के पास सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब नारियल पानी बेचने वाले दो चचेरे भाइयों पर अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि दूसरे का प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी विम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना नवादा शहर के हरिशचंद्र स्टेडियम रोड स्थित गोवर्धन मंदिर के समीप हुई है। जहां जख्मी मोनू कुमार और नीतीश कुमार जो दोनों में आपस में चचेरा भाई भी है। जिसे लगभग 10 से 15 की संख्या में रहे युवकों ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी मोनू कुमार ने बताया कि वह नवादा शहर के पोस्टमार्टम रोड स्थित डॉक्टर प्रभाकर सिंह के निकट नारियल पानी बेचने का काम करता है।आज देर शाम कुछ युवक वहां आते हैं और नारियल पानी को काटने वाला धारदार दाबी उससे लेकर जबरन चले जाते हैं।
दोनों भाई अपना दाबी मांगने के लिए उसके पीछे चले जाते हैं और गोवर्धन मंदिर के समीप जब दोनों पहुंचते हैं तो अपना दाबी मांगने पर युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नीतीश कुमार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही मोनू का इलाज जारी है।जख्मी मोनू ने बताया कि सभी युवक उनके दुकान पर आकर नारियल पानी भी पीते है।और आपस मे यह चर्चा कर रहे थे कि आज इसी दाबी से उसे मार देना है।और इतना कहते ही वह दाबी लेकर निकल पड़ता है। घटना के बाद नगर थाना की पुलिस जख्मी से जरूरी पूछताछ करने के लिए पहुंची और जरूरी जानकारियां इकट्ठा की।फिलहाल पुलिस अपराधीयो के पकड़ के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है।
REPORT-SONU-NAWADA