ब्रेकिंग न्यूज़

Dularchand Yadav murder : दुलारचंद हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, घोसवरी और भदौर थानाध्यक्ष पर गिरी गाज; SP ने दी जानकारी Sanjay Gandhi Biological Park : पटना में जू समेत सभी पार्कों का समय बदला,अब इतने बजे खुलेगा चिड़ियाघर; जानिए टिकट का प्राइस और बाकी अन्य सुविधाएं Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले रीतलाल यादव को एक और झटका, पत्नी रिंकू कुमारी के खिलाफ केस दर्ज; जानिए.. पूरा मामला Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले रीतलाल यादव को एक और झटका, पत्नी रिंकू कुमारी के खिलाफ केस दर्ज; जानिए.. पूरा मामला Success Story: बिहार की बेटी ने UPSC इंटरव्यू में दिया ऐसा जवाब कि पैनल भी मुस्कुरा उठा, कड़ी मेहनत के दम पर बनीं IAS अधिकारी Tejashwi Yadav tweet : तेजस्वी यादव ने PM मोदी से कर दी बड़ी अपील कहा - अपने भाषण में आरा के जंगलराज का जरूर करें जिक्र Bihar Weather Update: बिहार में चुनाव प्रचार पर मौसम की मार, उड़ान नहीं भर पा रहे नेताओं के हेलिकॉप्टर; कई रैलियां रद्द Bihar Weather Update: बिहार में चुनाव प्रचार पर मौसम की मार, उड़ान नहीं भर पा रहे नेताओं के हेलिकॉप्टर; कई रैलियां रद्द LPG Price 1 November 2025: LPG सिलेंडर के दाम घटे, बिहार चुनाव से पहले उपभोक्ताओं को मिली राहत Election 2025 Bihar : BJP के स्टार प्रचारक पवन सिंह मैदान में उतरे, पत्नी के लिए प्रचार करने के सवाल पर साधी चुप्पी; खेसारीलाल को लेकर दिया यह जवाब

मधुबनी में ट्रैक्टर से 301 KG गांजा बरामद, 75 लाख की खेप के साथ युवक गिरफ्तार

मधुबनी के साहरघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में छिपाकर रखे गए 301 किलो गांजा को बरामद किया है। गिरफ्तार युवक मनीष कुमार गिरी हरलाखी थाना क्षेत्र का निवासी है। बरामद माल की कीमत 75 लाख रुपये बताई गई है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 19 Jul 2025 08:18:13 PM IST

Bihar

शराबबंदी वाले प्रदेश में गांजा बरामद - फ़ोटो SOCIAL MEDIA

MADHBANI:मधुबनी में पुलिस ने 301 किलो गांजा पकड़ा है। 75 लाख की नशीली खेप को जब्त किया गया है। एक गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। 


गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में छिपाकर रखे गए 301 किलो 200 ग्राम गांजा को बरामद किया है। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है।यह गांजा बालू की ढेर में बेहद चालाकी से छुपाया गया था ताकि किसी को शक न हो। साहरघाट थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की और मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गांजा मधुबनी जिले के ही हरलाखी थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए लाया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार गिरी के रूप में हुई है,जो हरलाखी थाना अंतर्गत पीपरौन दीघिया टोल का निवासी है। दीघिया निवासी राजेंद्र गिरी का वह बेटा बताया जा रहा है।


पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गांजा तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या यह कोई संगठित गिरोह का हिस्सा है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच चल रही है और आने वाले दिनों में इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।


बिहार में पूर्ण शराबबंदी और नशा उन्मूलन को लेकर सरकार की सख्ती के बीच इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। साथ ही यह भी स्पष्ट करता है कि नशा माफिया किस तरह से नये-नये हथकंडे अपनाकर अपने धंधे को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और सीमावर्ती इलाकों में जांच अभियान और तेज कर दिए गए हैं। जिसके कारण गांजा और शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।