1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 13, 2026, 4:36:56 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से आ रही है, जहां अपराधियों ने अबतक की सबसे बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात दो दर्जन से अधिक डकैतों ने पूर्व प्रिंसिपल के घर धावा बोल दिया और दो करोड़ रूपए से अधिक की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।
घटना बीते देर रात मधुबनी के लदनियां थाना क्षेत्र के गजहरा गांव की है, जहां संस्कृत कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर दयाकांत झा के घर को डकैतों ने निशाना बनाया। बताया जाता कि बीते देर रात तकरीबन 12 से 2:00 बजे के आसपास दो दर्जन के करीब नकाबपोश अपराधियों ने घर के पीछे का दिवाला फांदकर घर में प्रवेश कर गए।
घर में घुसने के बाद डकैतों ने परिवार के सभी सदस्यों को पिस्टल के बल पर कब्जे में ले लिया और स्वर्ण आभूषण सहित तकरीबन 2 करोड़ 5 लाख रुपए की डकैती कर अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि अपराधियों के तलाश में छापेमारी की जा रही है। अपराधी अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग गए होंगे, इसमें नेपाल के गैंग के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।