1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 08, 2025, 5:36:07 PM
दहेज दानवों की करतूत - फ़ोटो GOOGLE
BIHAR NEWS: बिहार के कटिहार जिले में दहेज दानवों की करतूत सामने आई है। 25 लाख के लालच में ससुरालवालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही पिता शव लेने पहुंचे तो ससुरालवालों ने उनके साथ मारपीट करने लगे। गम का माहौल रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी।
बता दें कि कटिहार के फलका प्रखंड के सालेहपुर निवासी कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल कलाम आजाद की बेटी सादिया प्रवीण की शादी पूर्णिया के मारंगा थाना क्षेत्र के मोहम्मद शेफ से दस महीने पहले धूमधाम से हुई थी। शादी में अब्दुल कलाम ने बेटी को दस लाख के गहने, फर्नीचर और ग्यारह लाख रुपये नगद उपहार स्वरूप दिए थे।
शादी के बाद बढ़ा दहेज का दबाव
शादी के शुरुआती दिन सामान्य रहे, लेकिन कुछ ही समय बाद ससुरालवालों ने 25 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। सादिया पर लगातार पैसे लाने का दबाव डाला जाने लगा और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
गला दबाकर की गई हत्या
अत्याचार बढ़ते-बढ़ते इस हद तक पहुंच गया कि ससुरालवालों ने सादिया की गला दबाकर हत्या कर दी। जब उसके पिता शव लेने ससुराल पहुंचे, तो ससुरालवालों ने उनके साथ भी मारपीट की।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
सादिया के पिता ने मरंगा थाना में आवेदन देकर ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन घटना से सभी आरोपी फरार हो गये हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।