1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 28, 2025, 4:25:10 PM
पुलिस ने 21 लोगों को किया अरेस्ट - फ़ोटो
Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही थाना क्षेत्र से एकसाथ 21 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोतिहारी की हरसिद्धि थाने की पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने 5 वारंटी, 15 शराब पीने वाले और एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
मोतिहारी के हरसिद्धि थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि काफी संख्या में शराब पीने वाले एकसाथ जुटे हुए हैं और शराब पार्टी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जाम छलकाते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोर्ट के आदेश के 5 वारंटी लोगों को भी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।
बता दें कि पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। वैसे तमाम लोग जो कानून के राज को स्थापित करने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, उन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश के बाद हरसिद्धि थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी