1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 28, 2025, 6:18:17 PM
नाका अलर्ट - फ़ोटो GOOGLE
MOTIHARI: पूर्वी चंपारण की मोतिहारी पुलिस ने गृह विभाग की मदद से 'नाका अलर्ट' ऐप लॉन्च किया है, जिससे किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस पेट्रोलिंग टीम, थाना और एसडीपीओ तक पहुंच सकेगी। इस ऐप के माध्यम से 50 से अधिक स्थानों की पुलिस को एक साथ अलर्ट भेजा जाएगा और घटना की पूरी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को मिल जाएगी।
बैंक, ज्वेलरी शॉप, पेट्रोल पंप संचालकों को भी जोड़ा जाएगा
इस नाका अलर्ट ऐप का लाभ सिर्फ पुलिस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बैंक, आभूषण दुकानदार, पेट्रोल पंप और सीएसपी संचालकों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना मिलेगी और क्विक एक्शन लिया जाएगा।
एसपी स्वर्ण प्रभात बोले..आम लोगों के लिए फायदेमंद होगा यह ऐप
मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने ऐप लॉन्च करते हुए कहा कि 'नाका अलर्ट' आम जनता के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। पुलिसकर्मियों को भी इस ऐप से जोड़ा गया है, जिससे सूचना मिलते ही अपराध रोकने के लिए तेजी से कार्रवाई हो सकेगी।
जागरूकता अभियान चलाकर बढ़ाई जाएगी पहुंच
इस ऐप के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का उद्धेश्य अपराध को रोकने और अपराधियों को जल्द पकड़ने के लिए इस तकनीक का अधिकतम उपयोग करना है। 'नाका अलर्ट' ऐप मोतिहारी पुलिस के लिए वरदान साबित हो सकता है और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएगा।
(रिपोर्ट: सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण)