Bihar Crime News: साढ़े तीन साल के मासूम का शौचालय की टंकी से मिला शव, हत्या की आशंका

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 23, 2025, 7:53:22 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: मुंगेर मे एक परिवार की खुशियां उस वक्त उजड़ गई जब उसका साढ़े तीन साल के मासूम सुशांत का शव घर के सामने शौचालय की टंकी से मिला। सुशांत 22 मार्च के सुबह 11 बजे से गायब था। मासूम बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र के खिरिडीह गांव निवास करीमन यादव जो मजदूरी का काम करता है और उसे तीन बेटियों में से एक बेटा सुशांत जो कि साढ़े तीन वर्ष का है। 22 मार्च को वह लगभग 11 बजे घर से बाहर खेलने निकला पर उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। सुशांत जब कहीं नहीं मिला तो थक हारकर परिवार के लोगों ने खड़गपुर थाना में घटना की जानकारी दी। 


वहीं आज सुबह भी परिजनों के द्वारा उसे खोजा गया पर तब भी नहीं मिला। इसी बीच परिवार के लोगों ने पाया कि घर के सामने शौचालय के टंकी का ढक्कन अपने स्थान से हटा हुआ है। शक होने के बाद जब परिवार के द्वारा उस टंकी में खोज बिन किया गया तो पाया कि उसके जिगर के टुकड़े का शव उस टंकी में मौजूद था। जिसके बाद तो पूरे परिजन में कोहराम मच गया। 


शौचालय की टंकी का ढक्कन इतना छोटा बच्चा कैसे हटा सकता है। परिजन भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं। आशंका है कि किसी ने बच्चे की हत्या कर उसके शव को टंकी में नहीं डाल दिया होगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।