1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Mar 03, 2025, 12:56:38 PM
वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के कमलपुरा में कट्टे से केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ा गया, जिनके पास से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई।
शुक्रवार की रात पुलिस की गश्त टीम पारू नहर के खिखिरिया पुल के पास संदिग्ध रूप से एक बाइक पर सवार तीन युवकों को देखी। पुलिस ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गुड्डू कुमार के पास एक लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। वहीं, उसके साथियों चुन्नू कुमार और सिकू कुमार के पास भी कारतूस पाए गए।
इसके अलावा, पुलिस ने बिना नंबर की चोरी की बाइक भी जब्त की। पारू थाना के थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी गुड्डू कुमार पहले भी वैशाली में एक बैंक लूटकांड में शामिल रहा है और जेल जा चुका है।