1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 19, 2025, 4:57:11 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Nagpur violence: नागपुर में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर हई हालिया हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हई है। इस मामले के मास्टरमाइंड फहीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे 21 मार्च तक की हिरासत में लिया है। फहीम खान अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का नगर अध्यक्ष है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संसदीय क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुका है।
नागपुर पुलिस का बयान
नागपुर पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने कहा कि हिंसा में कई लोगों की भूमिका सामने आई है और जांच जारी है। एफआईआर में नामजद सभी आरोपी नागपुर के ही निवासी हैं।
कौन है फहीम खान?
फहीम खान नागपुर के यशोधरा नगर स्थित संजय बाग कॉलोनी में रहता है। पुलिस के अनुसार, सांप्रदायिक झड़पों से जुड़े मामले में उसका नाम मुख्य आरोपियों में शामिल है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हिंसा से पहले फहीम खान ने कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था, जिससे इलाके में तनाव बढ़ा और हिंसा भड़क गई।
कैसे फैली हिंसा?
हिंसा सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में भड़की। यह तब हुआ जब अफवाह फैली कि एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय के धार्मिक ग्रंथ को जलाया गया है। इस दौरान हिंसा भड़क उठी और पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें छह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।