1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 06, 2025, 7:48:24 PM
- फ़ोटो google
Patna Crime News: पटना के जीएम रोड स्थित दवा कारोबारी कृष्णा प्रसाद शनिवार सुबह 10 बजे घर से स्कूटी पर निकले थे और उसके बाद से वापस नहीं लौटे हैं। उनके लापता होने की शिकायत उनकी बेटी ने रविवार को कदमकुआं थाना में दर्ज कराई है। कृष्णा प्रसाद की जीएम रोड में दो-तीन दवा की दुकानें हैं।
परिवार के मुताबिक, घर में मरम्मत का काम चल रहा था और इसी दौरान किसी बात को लेकर कृष्णा प्रसाद की पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह बिना मोबाइल लिए घर से निकल गए और 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई संपर्क नहीं हुआ है।
कारोबारी के दामाद गौतम बरनवाल ने बताया कि पुलिस में शिकायत देने के बावजूद अब तक न तो कोई रिस्पॉन्स मिला है और न ही आवेदन की रिसीविंग दी गई है। परिजनों का कहना है कि वे पटना के एसएसपी और आईजी से मिलकर मदद की गुहार लगाने वाले थे, लेकिन उनकी व्यस्तता के चलते आज मुलाकात नहीं हो सकी।