1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Mar 01, 2025, 5:50:15 PM
पटना में बढ़ा साइबर क्राइम - फ़ोटो google
Cyber crime: पटना पुलिस ने अंतराज्यीय साइबर गैंग गिरोह का बड़ा खुलासा किया है । साइबर क्राइम मामले में पटना पुलिस पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर स्थित महारानी कालोनी इलाके का साइबर अपराधियों की गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है, जहां साइबर गैंग के लोग छिपकर लोगों को चुना लगा रहे थे।
यहां साइबर अपराधी सीधे-साधे लोगों को बहला-फुसला कर उनके एकाउंट से पैसे गायब कर देते थे. जिन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इस गैंग का नेटवर्क झारखंड, बिहार, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल और नार्थ इंडिया तक फैला हुआ है। हरियाणा के रेवाड़ी साइबर सेल द्वारा महारानी कॉलोनी में साइबर गैंग के छिपे होने की सूचना मिली थी।
वहीं पुलिस ने सुचना के आधार पर छापेमारी किया और पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से ATM , पास बुक, चेक बुक और मोबाइल बरामद किया गया है। पटना सिटी DSP ने बताया कि इस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।