1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Mar 22, 2025, 4:25:29 PM
- फ़ोटो reporter
Patna News: राजधानी पटना में पिछले दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने भारी बवाल कर दिया है। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और आगजनी कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरअसल, पटना सिटी की आलमगंज थाना क्षेत्र से दो दिनों से गायब युवक का शव नाले से मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई है और हत्या की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
गुस्साए परिजनों पश्चिम दरवाजा मोड़ के पास अशोक राजपथ पर शव को रख कर जाम कर दिया। साथ ही सड़क पर आगजनी कर हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।