1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 22, 2025, 8:22:19 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो file
Patna Big Breaking: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है। बेखौफ बदमाशों ने सरेआम तीन लोगों को गोली मार दी है। गोली लगने से घायल लोगों में एक युवक और अन्य बच्चे हैं। पुलिस ने मौक़े के पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना दानापुर के गांधी स्कूल रोड की की है।
पूरे मामले पर दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खगौल थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक के ऊपर फायरिंग की है। इस घटना में युवक सुजीत कुमार के साथ साथ दो अन्य लोगों को गोली लगी है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।