1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Apr 01, 2025, 2:08:17 PM
- फ़ोटो reporter
Patna Crime News: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने में वह थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। पटना सिटी में बदमाशों ने एक युवक की पहले बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में शव को ठेले पर फेंककर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दरअसल, राजधानी से सटे पटना सिटी का इलाका इन दिनों अपराधियों का अड्डा बना हुआ है, जहां आए दिन हत्या और लूट जैसी घटनाएं आम हो गई है। आलमगंज थाना के नया गांव का मामला सामने आया है। जहां ठेले पर एक डेड बॉडी रखा हुआ मिला है। जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की।
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। CCCTV फुटेज में पाया गया है कि दो बदमाश रात के सन्नाटे में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव को ठेले पर रख कर चला गए। मृतक व्यक्ति कौन है, कहां का रहने वाला है और किस परिस्थिति में इसकी मौत हुई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम की मदद ले रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।