Hindi News / crime / पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं...

पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी

Patna Crime News: पटना में डॉक्टर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पैसे नहीं देने पर डॉक्टर को हत्या की धमकी दी थी.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 03, 2026, 6:01:45 PM

Patna Crime News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Patna Crime News: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक डॉक्टर से मोबाइल फोन के माध्यम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन के लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक अभियुक्त की पहचान की। इसके बाद छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पटना, परिचय कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पटना पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।