1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 29, 2025, 12:45:10 PM
- फ़ोटो reporter
Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव का है, जहां गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं।
घटना रविवार सुबह उस वक्त की है जब गौरीचक थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते चार लोगों ने देसी कट्टे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक दर्जनों राउंड गोली चलाई गई। इस गोलीबारी की चपेट में आकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अगमकुआं स्थित NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शुरुआती पूछताछ में यह विवाद निजी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। खुलेआम देसी हथियारों से हुई गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।