1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 10, 2025, 8:33:29 AM
विक्रम में दो शव मिलने से इलाके में सनसनी - फ़ोटो Google
Bihar crime : पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौली-सिंघाड़ा रोड स्थित गुरिल्ला स्थान के पास सोमवार सुबह दो युवकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
पुलिस को घटनास्थल से एक अपाचे मोटरसाइकिल और 12 गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों युवकों को बेहद नजदीक से कनपटी में गोली मारकर हत्या की गई है। डायल 112 की टीम द्वारा मृतकों की तलाशी के दौरान एक युवक की जेब से मोबाइल मिला, जिससे उसकी पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के बाघाकोल निवासी सोनू के रूप में की जा रही है। दूसरे युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि यह आपसी रंजिश या अपराध से जुड़ा मामला हो सकता है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।