1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 16, 2025, 7:08:38 AM
पुलिस टीम पर हमला - फ़ोटो Reporter
BIHAR NEWS: बिहार में पिछले कुछ दिनों से पुलिस पर हमले की खबरें लगातार आ रहा है। राज्य के अंदर कहीं न कहीं से पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की खबरें सामने आती ही रहती है। ऐसे में अब जो मामला सामने आया है उसमें बिहार पुलिस की टीम पर ईंट पत्थर बरसाए गए हैं। जिसमें SI समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, भागलपुर के खाकी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना में एक SI समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। यहां पुलिस की टीम एक झगड़े को शांत करने पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि, यह घटना अनंतिचक थाना के कसडी गांव का है। यहां बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस इस शांत कराने पहुंची थी। लेकिन, इसी दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसके बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया।