Bihar Crime News: फायरिंग एवं उपद्रव के मामले में बड़ा एक्शन, हथियार और गोली के साथ 18 लोग अरेस्ट

Bihar Crime News: रोहतास में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग एवं उपद्रव के मामले में रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है.

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Mar 18, 2025, 6:48:48 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: खबर सासाराम से है। जहां नगर थाना क्षेत्र के तकिया में कल रात जमीन विवाद को लेकर फायरिंग एवं उपद्रव के मामले में रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में इन लोगों के पास से दो पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस,  साढ़े सात लाख रुपए से अधिक नगद, 16 मोबाइल फोन तथा शराब की बोतल भी बरामद हुई है।


रोहतास एसपी रौशन कुमार ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी और बताया कि बनारसी प्रसाद सिंह एवं चंद्रशेखर कुमार सिंह के बीच जमीन के खरीद बिक्री का कोई पुराना मामला है। इसी मामले में पहले यह लोग एक होटल में एकत्र हुए तथा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत की गई थी लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया। 


बाद में इसी मामले में तकिया मोहल्ले में फायरिंग कर दी गई तथा विधि व्यवस्था खराब करने की कोशिश की गई। जिसके उपरांत नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन करते हुए हथियार, कारतूस, नगदी, शराब आदि बरामद किया एवं इस उपद्रव में शामिल 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 


एसपी ने बताया कि 15 लोगों को जहां तकिया से गिरफ्तार किया गया। वहीं तीन लोग एक स्कॉर्पियो गाड़ी से भगाने के फिराक में थे। जिसे रोहतास-कैमूर के बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कल सरेशाम रिहाईसी इलाके में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। जिसकी बात दहशत फैल गया था। एसपी रौशन कुमार ने खुद छापेमारी कर इन सभी को गिरफ्तार किया। इस दौरान एसपी खुद हाथ में पिस्तौल लेकर दौड़ते नजर आए थे।