1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Feb 21, 2025, 4:54:51 PM
हत्या के विरोध में एनएच जाम - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में मैट्रिक के छात्र की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर खूब हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने एनएच पर आगजनी कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल किया।
दरअसल, डेहरी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुअरा के पास लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया है। गुरुवार की देर शाम सासाराम के धौडाढ थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास मैट्रिक की परीक्षा दे कर ऑटो से जा रहे परीक्षार्थियों के बीच मारपीट हो गई था। इस दौरान फायरिंग भी हुआ। इस फायरिंग में गोली लगने से 16 साल के अमित कुमार नामक मैट्रिक के परीक्षार्थी की मौत हो गई जबकि संजीत कुमार नामक एक छात्र घायल हो गया।
घटना के बाद मृतक अमित कुमार के परिजनों तथा ग्रामीणों ने डेहरी के मुफस्सिल थाना के सुअरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान सड़क पर आगजनी कर एनएच पर परिचालन ठप कर दिया। इस वारदात की सूचना पर डेहरी के एएसपी कोटा किरण कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह से शांत कराया और सड़क जाम हटाकर एनएच पर परिचालन सामान्य कराया हैं।
बताया जा रहा है कि सासाराम के संत अन्ना विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र में उत्तर पुस्तिका नहीं दिखाने पर एक छात्रा का दूसरे छात्र से विवाद हो गया था। यह विवाद सड़क पर आ गया तथा मारपीट और फायरिंग में बदल गई। पुलिस ने इस संबंध में एक बालक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पिस्तौल भी बरामद हुआ है। मृतक अमित के सहपाठियों ने बताया कि सुमित कुमार नाम का बैचमेट ने इस घटना को अंजाम दिया है।