1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Thu, 05 Feb 2026 05:06:58 PM IST
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में पिछले महीने 25 जनवरी को दोहरी हत्याकांड में पुलिस ने तीन अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी की है। बीते 25 जनवरी की शाम कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने जमीन के झगड़े में पंचायत करने के नाम पर अपने घर बुलाकर दो लोगों की हत्या कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने अरुण कुमार, दिलीप तथा विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त राइफल के अलावा तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को विनय प्रजापति तथा रूपेश सिंह की हत्या कर दी गई थी।
जिसमें मुख्य आरोपी पप्पू सिंह उर्फ विनय सिंह ने पहले ही कोर्ट में समर्पण कर दिया है। अब चुकी वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हो गई है। इस प्रकार अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है तथा मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
पूरा मामला जमीन पर के ऊपर कब्जे को लेकर सामने आया है। एसपी ने बताया कि इन लोगों ने सासाराम के भी कुछ विवादित जमीनों में भी हस्तक्षेप किया है, जिसकी भी जांच की जा रही है।