1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Jun 07, 2025, 10:50:54 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो google
SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां जिले के पतरघट थाना इलाके से एक बाईक डिक्की से 3 लाख रूपये चोरी मामले में पुलिस ने 72 घंटे मे चोरी हुई रूपये को कटिहार जिले से बरामद कर लिया है। लेकिन आरोपी अब भी फरार है। इस बात की जानकारी सहरसा साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने दी।
साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि बीते 4 जुन को अज्ञात बदमाशों ने एक बाईक की डिक्की खोलकर उसमें रखे तीन लाख रूपये की रकम को ले उड़ा था। इस सबंध मे भद्दी निवासी अभिनन्दन केसरी मधेपुरा एचडीएफसी बैंक से तीन लाख रूपये निकालकर अपनी बाईक से घर लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते मे पतरघट बाजार मे विजय गुप्ता के दुकान के समीप रुक गए।
इसकी दौरान दो बाईक से आए चार अज्ञात बदमाशों में दो ने उनकी बाईक की समीप खड़े होकर 2 से 3 मिनट में बाईक की डिक्की खोलकर तीन लाख रूपये के चुराकर फरार हो गए। इधर इस घटना की तमाम वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
साईबर डीएसपी ने कहा वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान किया। जहां आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। जबकि चोरी की गई तीन लाख रुपए की राशि उसके घर से पुलिस बरामद किया गया। फिलहाल घटना में शामिल अपराधकर्मी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी तेज कर दी है।