Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया फरार इनामी बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Mar 31, 2025, 5:11:17 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो google

Bihar Crime News: सहरसा पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह कई कांडों में फरार चल रहा था, जिसमें पुलिस उसको लंबे समय से तलाश कर रही थी।


दरअसल, सहरसा एसपी हिमांशु के निर्देश पर पूरे जिले में कुख्यात एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बिहरा थाना एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने  25 हजार इनामी कुख्यात अपराधी चंन्दन कुमार को रहुआ चौक से गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अपराधकर्मी चंन्दन कुमार के खिलाफ सहरसा में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाप बिहरा थाना में कुल तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।