1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Mar 28, 2025, 5:22:04 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार निवासी पिता और पुत्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार को बेटे का शव मिला था, जिसकी तहकीकात चल ही रही थी कि शुक्रवार को पिता का भी शव मिलने से हडकंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, पिता और पुत्र दोनों ने एकसाथ लगमा पुल के समीप तलाब में कूदकर आत्महत्या कर लिया हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
बेटे गंगा का शव गुरुवार की दोपहर लगमा पुल समीप मिला था जबकि पिता महेश गुप्ता का शव पुल से दक्षिण नवटोलिया बहियार के समीप शुक्रवार को बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम मृतक अपने पुत्र के साथ घर से निकले थे और वापस घर नहीं लौटे। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि छानबीन चल रही है।