1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Feb 16, 2025, 5:10:58 PM
अपराधियों के हौसले बुलंद - फ़ोटो reporter
Bihar Crime news: सहरसा के जलई थाना क्षेत्र के तेलवा बहियार में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं एक युवती के जख्मी हालत में बरामद किया गया है। रविवार को जब इलाके के लोग शौच के लिए बहियार की तरफ गए तो मकई खेत में दोनों लड़कियों को जख्मी हालत में पाया।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी जलई थाना को दी गई। जिसके बाद पुलिस बहुरवा गांव पहुंची और संजय पासवान को हिरासत में लिया है। मृतका की पहचान गांव की ही 19 वर्षीय पूनम कुमारी के रूप में हुई है। जिस पर चाकू या किसी तेज धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया है। वहीं जख्मी युवती की पहचान 19 मुसनी कुमारी के रूप में हुई है, जिसके सिर पर गंभीर चोट है।
पुलिस ने घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज़ दिया है। मृतका के पिता ने बताया कि जख़्मी मुसनी कुमारी रविवार के सुबह करीब 5 बजे मेरे पूनम को घर से बुलाकर ले गयी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि रेप के बाद उसकी बेटी की हत्या की गई है और घायल लड़की ने वारदात में आरोपी का साथ दिया है।
घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है, अनुसंधान के बाद ही घटना का स्पष्ट कारण सामने आ पाएगा। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।