Bihar Crime news: सनकी छात्र ने शिक्षक पर किया जानलेवा हमला, छोटी सी बात पर चाकू मारकर किया लहूलुहान

Bihar Crime news: सहरसा में पूर्व में हुए विवाद को लेकर एक सनकी छात्र ने प्रधानाचार्य को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Mar 09, 2025, 8:14:32 PM

Bihar Crime news

- फ़ोटो google

Bihar Crime news: सहरसा में एक छात्र ने शिक्षक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घायल प्रधानाध्यापक को स्थानीय ग्रामिणों एवं शिक्षकों के द्वारा इलाज हेतु लॉर्ड बुद्धा मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की है।


एसपी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, आलोक कुमार ने जख्मी प्रधानाध्यापक से लॉर्ड बुद्धा मेडिकल हॉस्पिटल में जाकर मुलाकात की। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमरज्योति समेत पुलिस टीम द्वारा चाकू मारने वाले छात्र को गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये व्यक्ति ने नाम पुछने पर अपना नाम करणजीत कुमार बताया जा रहा है।


जख्मी प्रधानाध्यापक के भाई के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बैजनाथपुर थाना में केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार युवक से पुलिस द्वारा पूछताछ किया गया तो इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया एवं बताया की पूर्व में किसी बात को लेकर दोनों के बीच बतझक हुई थी। इसी आगोश में आकर उसके द्वारा यह घटना को अंजाम दिया है।