सहरसा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वैन में चदरे के नीचे छिपाई गई लाखों की विदेशी शराब

बिहार के सहरसा में पुलिस ने डुमरैल चौक के पास एक वैन से लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद की। वैन में शराब को चदरे के नीचे शातिराना तरीके से छिपाया गया था। तस्कर मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Jun 24, 2025, 9:46:05 PM

BIHAR

क्या यही शराबबंदी है? - फ़ोटो REPOTER

SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस इन धंधे से जुड़े धंधेबाजों पर आए दिन कार्रवाई तो करती है लेकिन फिर भी धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है। जहाँ सदर थाना क्षेत्र के डुमरैल चौक के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए एक मैजिक वैन को जब्त किया है।


 जब्त वैन की तलाशी के दौरान पुलिस के होश उड़ गए। दरअसल  शराब तस्करों बड़े शातिराना अंदाज में वैन में शराब छिपाकर रखी थी। तस्करों ने पूरे वैन में विभिन्न ब्रांडों के शराब को छिपाकर ऊपर से चदरा लगाकर शील कर दिया था ताकि किसी को कुछ पता नही चल सके। पुलिस ने जब मैकेनिक को बुलाकर वैन का चदरा हटवाया तो वैन से विभिन्न ब्रांडों के सैकड़ों बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। 


जप्त शराब की कीमत लाखों में आँकी जा रही है। हालांकि बरामद शराब की मात्रा का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस की इस छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस शराब कारोबारियों को भी चिन्हित कर रही है, जिनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।