Bihar Crime News: बिहार में 13 लाख की कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त, लग्जरी कार और पिकअप वैन से पहुंची थी बड़ी खेप

Bihar Crime News: सहरसा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 13 लाख रुपये मूल्य की 4350 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त की है। तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Jul 08, 2025, 6:29:35 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो google

Bihar Crime News: सहरसा जिले में अवैध नशीली दवाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बनगांव थाना अध्यक्ष पिंकी कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बेलोनो कार और एक पिकअप वैन में भारी मात्रा में अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप लेकर कुछ तस्कर गोरहो पुल से मनोर पुल की ओर आ रहे हैं।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मनोर पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू की। कुछ समय बाद पिकअप वैन और बेलोनो कार तेजी से आते दिखे। पुलिस को देखते ही वाहन चालक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रोककर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान 435 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। 


दोनों वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों में सत्यम कुमार, विपुल कुमार और अजित कुमार शामिल हैं। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने जानकारी दी कि बरामद कफ सिरप की अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये आंकी गई है। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक को खंगाला जा रहा है, और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।