1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Mar 19, 2025, 12:51:23 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar News: सहरसा एसपी हिमांशु ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सदर थाना के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार सुमन और थाना लेखक एएसआई मिथिलेश कुमार पर अनुशासनहीनता के आरोप में यह कार्रवाई हुई है।
दरअसल, बीते 12 मार्च की रात विशेष समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के भरौली निवासी आदर्श कुमार और सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ निवासी चंदन कुमार को एक मोटरसाईकिल के साथ बटराहा से पकड़ा था। दोनों को पंकज रंगकर्मी के घर के पास से थाने लाया गया था।
जांच के दौरान जब थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को पता चला कि दोनों युवक और बाइक थाने में नहीं हैं, तो मामले की जांच की गई। जांच में सामने आया कि प्रशिक्षु एसआई सुमन और एएसआई मिथिलेश ने बिना थानाध्यक्ष को सूचित किए दोनों को पीआर बॉन्ड और बाइक का जुर्माना लेकर छोड़ दिया था। घटना के बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने निलंबन की पुष्टि की है।
बता दें कि उसी रात पंकज रंगकर्मी, उनके पुत्र आलोक कुमार और मैनेजर चितरंजन कुमार को 29.3 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र बनाया गया है।