Bihar News: रात में मां-बाप के साथ सो रहे थे बच्चे, सुबह अचानक हो गए लापता; कुएं में तीनों का शव मिलने से सनसनी

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में बड़ी घटना हुई है. यहां तीन बच्चों का शव कुएं से बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस ने बच्चों की मां को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 23, 2025, 5:07:34 PM

Bihar News

तीन भाई-बहन का शव मिलने से हड़कंप - फ़ोटो google

Bihar News: समस्तीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां तीन बच्चों का शव कुएं से बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। तीनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ घर में सो रहे थे और इसी दौरान लापता हो गए थे। रविवार को तीनों का शव कुएं से बरामद किया गया। घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ की है।


मृतक बच्चों की पहचान चंदन कुमार और सीमा देवी के 6 साल के बेटे तरुण कुमार, चार साल की बेटी तान्या कुमार और दो साल के बेटे तनिश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों भाई-बहन शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने माता-पिता के साथ सो रहे थे। पिता को नशे की बुरी लत है। नशे में धुत पिता गहरी नींद में चला गया था।


 इसी बीच तीनों बच्चे रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान तीनों बच्चों का शव कुएं में पाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध बताया है और बच्चों की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है और घटना की जानकारी ली है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।