1st Bihar Published by: RANJAN Updated Jun 11, 2025, 8:19:38 PM
फर्जी दुल्हन मामले में कार्रवाई - फ़ोटो REPORTER
ROHTAS: खबर सासाराम से आ रही है जहां फर्स्ट बिहार के खबर का एक बार फिर असर हुआ है। फर्जी दुल्हन के द्वारा ढाई लाख रूपए लेकर भागने की खबर प्रसारित किये जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के फर्जी चाचा बने राज मुनि कुंवर को गिरफ्तार किया है। उसके घर से छापेमारी कर ठगी के एक लाख रुपए भी बरामद किया गया।
इसके साथ ही मुनि कुंवर के पुत्र प्रिंस कुमार को भी पुलिस ने दबोचा है। जिसके खाते में पचास हजार रुपए ट्रांसफर किया गया था। वही धर्मशाला मोड पर जिस होटल में फर्जी शादी हुआ उसके संचालक राजेश जायसवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के कैलासर के रहने वाले मोनू राज नामक युवक को शादी कराने के नाम पर दो लाख 55 हजार रुपए ठग लिया गया था। सासाराम के एक होटल के कमरे में फर्जी शादी करने के बाद दुल्हन होटल से फरार हो गई थी।
इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में फर्जी चाचा बनी राजमुनि कुंवर जो परसथूआ की हुआ की रहने वाली है, उसे गिरफ्तार किया गया। वही उसके बेटे प्रिंस कुमार को भी दबोचा गया। जिसके पास से ठगी के एक लाख रुपए कैश मिले हैं।
साथ ही सासाराम के धर्मशाला मोड पर स्थित 'गंगा इन' नामक होटल के संचालक राजेश जायसवाल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि इस कांड का मास्टरमाइंड पिंकी कुमारी है, जो तकिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। पुलिस को अब उसकी तलाश है। पिंकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।