BIG BREAKING: आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रिपल मर्डर, प्लेटफार्म नंबर 2 पर मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated Mar 25, 2025, 8:09:38 PM

BIHAR POLICE

हत्या से सनसनी - फ़ोटो GOOGLE

ARRAH: बिहार के भोजपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है। भोजपुर जिले के आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। भीड़ भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। मृतकों में 3 युवक शामिल है। जिसकी पहचान की जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। ट्रिपल मर्डर के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।