1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 23, 2025, 9:50:23 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज के फाइनल इयर की छात्रा आकांक्षा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उसके बाद कॉलेज में छात्रों के द्वारा जिला प्रशासन के सामने जमकर तोड़फोड़ किया गया था. इस मामले में पिपराही थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.
पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया है कि 16 छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 16 छात्र में अभिषेक कुमार, रविशंकर कुमार, मनीष कुमार, सौम्या अवस्थी, प्रतीक राज, रवि रंजन, अंकित कुमार, दीपेंद्र कुमार, संतोष कुमार, अभिनाश कुमार, आसिफ कुमार, विनीत कुमार, विभु कुमार, अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार, राज कुमार है.
वहीं इस मामले में 25 नामजद और 225 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा