1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 27, 2025, 9:17:57 PM
सेक्स रैकेट का खुलासा - फ़ोटो GOOGLE
Bihar News: छपरा से बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की गयी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए देह व्यापार के धंधे में लिप्त 10 लोगों को पकड़ा है। जिसमें 5 लड़की और 5 युवक शामिल हैं। होटल में सभी युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।
वही होटल के कमरो से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। देह व्यापार में लिप्त सभी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पूछताछ के लिए सभी को थाने लाया गया है। स्टेशन रोड में होटल में पुलिस की रेड के बाद होटल व्यवसायियों के बीच हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि भगवान बाजार थाने की पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस ने उक्त होटल में छापेमारी की तब कमरों के अंधर 5 युवक और 5 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया। वही होटल के मैनेजर को भी पकड़ा गया। सभी को थाने पर ले जाकर पूछताछ की गयी। केस दर्ज होने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।