1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Feb 27, 2025, 12:01:38 PM
असामाजिक तत्वों का उत्पात - फ़ोटो reporter
Bihar News: महाशिवरात्रि के मौके पर सीतामढ़ी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। असामाजिक तत्वों ने डुमरा प्रखंड के परमानंदपुर स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की मूर्ति चुरा ली है और मंदिर परिसर में बनी एक झोपड़ी में आग लगा दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही डूमर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने इस घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी है। सीतामढ़ी के डीएम भी परमानंदपुर गांव में पहुंचे हैं, जिसके बाद पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना के बाद आक्रोशित हैं।
लोगों की मांग है कि एक खास धर्म को ठेस पहुंचाने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि मंदिर में बनी झोपड़ी में आग लगा दी गई है। झोपड़ी में कोई नहीं रहता था। पुलिस जांच कर रही है और इस घटना में शामिल जो लोग भी शामिल होंगे उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।