Bihar Crime News: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने जाना युवक को पड़ा भारी, महिला के परिजनों ने पीट-पीटकर ले ली जान

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Mar 31, 2025, 12:35:11 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिला अंतर्गत भिट्ठा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बंटोलवा गांव में एक 22 वर्षीय युवक को उस समय हत्या कर दी गई। युवक रात के अंधेरे में अपनी शादीशुदा प्रेमिका रीना देवी से मिलने गया था, तभी महिला के परिजनों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।


जानकारी के अनुसार, चोरौत थाना क्षेत्र के चिकना गांव निवासी रामाश्रय राय के 22 वर्षीय बेटे राजा कुमार का सुंदरपुर बंटोलवा गांव निवासी जगदीश राय के पत्नी रीना देवी के साथ पिछले तीन चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजा कुमार दिल्ली में होटल में काम करता था। 


एक सप्ताह पूर्व ही अपने घर आया था। राजा अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां घर के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया। मृतक राजा कुमार के पिता रामाश्रय राय ने बताया कि राजा कब सुंदरपुर गया परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। 


इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि जगदीश राय के घर एक युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया है। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर जा ही रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जगदीश राय और उसकी पत्नी रीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।