1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 10, 2025, 6:49:13 PM
इनामी बदमाश गिरफ्तार - फ़ोटो google
Bihar Crime News: दो दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामलों के आरोपी और मुंगेर के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शुमार एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी पवन मंडल को एसटीएफ जमालपुर की टीम ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाश पिछले चार साल से फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, जमालपुर एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि मुंगेर का दुर्दांत अपराधी पवन मंडल पश्चिम बंगाल के मेदनी खड़गपुर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुख्ता सूचना होने के कारण एसटीएफ की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और वहां की स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर एक घर से पवन मंडल को गिरफ्तार किया।
इस मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस के लिए पवन मंडल की गिरफ्तारी एक चैलेंज बन चुका था। उसके ऊपर जिले में दोहरे हत्या कांड सहित 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पवन मंडल जिले का टॉप टेन अपराधियों में से एक है। उस पर सरकार ने एक लाख का इनाम भी रखा था। उसकी गिरफ्तारी से जिले में अन्य कई अपराधिक घटना से पर्दा उठ सकता है।
एसपी ने बताया कि पवन मंडल कुछ दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। उन्होंने ने कहा कि यह मुख्य रूप से हत्या, लूट, रंगदारी के घटनाओं में इसकी संलिप्तता रही है और वह इससे पूर्व भी जेल का चुका है। साल 2022 से ही वह फरार चल रहा था और अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के मेदनी खड़गपुर में नाम बदल कर रह रहा था।