1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 04, 2025, 3:10:13 PM
- फ़ोटो
Vaishali Crime News : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के महुआ थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महुआ थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस मामले के एक आरोपित को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है।
महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने बताया कि एक मार्च को महुआ थाने में 14 वर्षीया पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन दिया था कि उनकी पुत्री को एक महिला 27 फरवरी को बहला-फुसलाकर ले गई थी, जहां एक ट्रक में दो लोगों ने उनकी नाबालिग पुत्री से ट्रक के अंदर ही दुष्कर्म किया था।
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महुआ थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दोनों आरोपितों पिंक उर्फ पिंटू कुमार एवं छोटू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।