Hindi News / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट,...

Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रशात किशोर समेत ये 20 नेता JSP उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार

Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। प्रशांत किशोर समेत 20 नेता राज्य की 234 सीटों पर JSP उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। सूची में उदय सिंह, आरसीपी सिंह और पवन वर्मा जैसे नाम शामिल हैं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Oct 17, 2025, 3:52:58 PM

Bihar Election 2025

- फ़ोटो Google

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। बीजेपी, जेडीयू और आरजेडी के बाद अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।


इस लिस्ट में 20 नेताओं के नाम हैं, जो सभी 234 उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। जन सुराज पार्टी के स्टार प्रचारकों में प्रशांत किशोर का नाम सबसे पहले है। उसके बाद दूसरे नंबर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का नाम है। इनके अलावा मनोज कुमार बिहारी, आरसीपी सिंह, सीताराम यादव और पवन वर्मा समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।