Hindi News / india / सीवरेज चैंबर से अचानक बहने लगे 500-500 के नोट, लोगों में लूटने की...

सीवरेज चैंबर से अचानक बहने लगे 500-500 के नोट, लोगों में लूटने की मची होड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा

बीकानेर में सीवरेज चैंबर से 500-500 रुपये के नोट बहने लगे, लोगों में लूटपाट मची, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को भगाया और नोट अपने कब्जे में लिए।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 01, 2026, 1:53:02 PM

500 rupee notes

कहां से आए इतने पैसे? - फ़ोटो Google

राजस्थान के बीकानेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीवरेज चैंबर से अचानक 500-500 के नोट बहने लगे। यह देखकर लोग नोट लूटने की होड़ में लग गए। देखते ही देखते सीवरेज चैंबर के पास बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई और लोग नोट निकालकर उन्हें सूखा रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग नोटों को चेक कर रहे थे कि ये असली हैं या नकली।


बीकानेर के सीवरेज चैंबर में 500 रुपये के नोट पड़े मिलने से लोग हैरान रह गए। कुछ लोग तो इन नोटों को धोकर सुखा भी रहे थे। वहीं, कुछ लोग यह जांचने की कोशिश कर रहे थे कि ये नोट नकली तो नहीं हैं। कुछ लोगों ने तो नोटों को साफ पानी से धोकर यह देखने की कोशिश की कि वे असली हैं या नहीं, और सूखने के लिए बाइक पर रख दिए।


इस दौरान सीवरेज चैंबर से नोटों को लूटने की होड़ मच गई, जिसे देखकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आकर भीड़ को भगाया और इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी लाठी लेकर लोगों को दौड़ाते हुए दिख रहा है।


मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बाद में नोटों को अपने कब्जे में ले लिया और अब जांच कर रही है कि ये नोट असली हैं या नहीं। साथ ही, पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि ये नोट सीवरेज चैंबर में कैसे पहुंचे। क्या ये नोट किसी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वहां डाले गए थे?